विद्यालय में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा (मनीष शर्मा)। बलदेव के कंजौली घाट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत,
आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त में!

थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत कंजौली घाट पंचायत के अशोक नगर स्थित पूर्व माध्यमिक  विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक ने की अश्लील हरकत की, जिस पर आरोप लगा है। शिक्षक ने सभी बच्चों की छुट्टी होने के बाद छात्र को स्कूल के ही कमरे में हाथ पकड़कर खींच लिया। छात्रा ने जैसे-तैसे उसके चंगुल से बचकर अपने अभिभावकों को घर पर पूरी घटना के बारे में बताया। शिक्षक की पहचान मूल रूप से चंद्र मोहन ग्राम मगुर्रा थाना अछनेरा (आगरा) निवासी के रुप में हुई है।
पिता की तहरीर पर थाना बलदेव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्त में किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
शिक्षा के मंदिर में हुई इस शर्मनाक करतूत से क्षेत्र के अभिभावकों और जनता में भारी रोष व्याप्त है!

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर