प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, जिसमें मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। 
  प्रतीक यादव के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) जमा हुआ था, जिससे धमनियों और फेफड़ों में इन्फेक्शन फैल गया। इसी के चलते कार्डिएक अरेस्ट होने से उनकी मौत हो गई।
  हालांकि, मौत के अन्य संभावित कारणों और परिस्थितियों को लेकर अब भी जांच जारी है। पुलिस और चिकित्सकों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले में और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी
वहीं जांच में सामने आया है कि Pulmonary Embolism (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) जैसी स्थिति हो सकती है, जिसमें शरीर में बना खून का थक्का बन जाता है। खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है। इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है। फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से मौत हो जाती है। खून रुकने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है। दिल के दाहिने हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता है जिससे हार्ट फेल हो सकता है...
   लेकिन इस मामले में बड़ा क्लॉट होने से अचानक सांसें रुक गईं, जिससे कुछ ही मिनटों में प्रतीक यादव की मौत हो गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर