देश की राजधानी में स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली: देश की राजधानी में स्लीपर बस के अंदर हुआ महिला से गैंगरेप
   ड्राइवर सुदेश और कंडक्टर अमन गिरफ्तार
   सरकार और प्रशासन के महिला सुरक्षा को लेकर दावे बेहद खोखले
   देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप हुआ है। यह महिला रात में फैक्ट्री से घर पैदल लौट रही थी। रास्ते में स्लीपर बस के ड्राइवर–कंडक्टर ने उसे अंदर खींच लिया और करीब 7 KM तक चलती बस में वो गैंगरेप करते रहे। रात करीब 2 बजे आरोपी उसे सड़क पर उतारकर फरार हो गए। 
  पुलिस ने ड्राइवर–कंडक्टर को गिरफ्तार किया। हालांकि अभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। महिला झोंपड़ी में रहती है। महिला अपने पति और 3 बेटियों के साथ रहती है। पुलिस ने चोटें देखकर जब उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए कहा तो महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि घर में खाना कौन बनाएगा? 
   फिलहाल झोंपड़ी में ही महिला का इलाज चल रहा है। जिम्मेदारी को बखूबी निभाने और उसके साथ जो घिनौना कार्य हुआ, दोनों को देखते हुए घायल महिला ने अपने घर को पहली प्राथमिकता में रखा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर