रिटायर्ड हवलदार ने अपने दोनों बेटों को मारी गोली

Subscribe






Share




  • National News

महाराष्ट्र 

15 जून 2021 

टीटीआई न्यूज़ 

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

भगवान पाटिल ने एक साथ अपने दोनों बेटों को गोली मार दी, पुलिस ने आरोपी भगवान को गिरफ्तार कर लिया है और घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर के अनुसार इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बड़े बेटे के पेट में गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों बेटे पिता से बहुत परेशान थे जिसके कारण वह अपने पिता के साथ नहीं रहते थे, किसी बात पर उनके परिवार में विवाद चल रहा था, आरोपी भगवान पाटिल ने अपने दोनों बेटों को घर बुलाया था और अपने बेटों पर चार गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली कांच से टकराई और तीन बड़े बेटे के पेट में जा लगी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का वातावरण छाया हुआ है हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर कैसे कोई अपने बेटों पर गोली चला सकता है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड हवालदार आरोपी भगवान पाटिल की उम्र 71 वर्ष है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर