नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, पैसे लेकर छोड़ा अमीरों का अतिक्रमण

Subscribe






Share




  • National News

नगर निगम द्वारा रामबाग से लेकर सैयद ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 तक चलाया अभियान।

आगरा 19 फरवरी 2021

नाले के ऊपर बने अतिक्रमण पर नगर निगम का चला बुलडोजर नगर निगम द्वारा कई दुकानों के काटे गए चालान जिस दुकानदार ने कटवाया चालन उसका अतिक्रमण छोड़ दिया गया यह कैसा अभियान।

गरीब पड़ोसी दुकानदारों ने आवाज उठाई तो आर्मी ड्रेस में नगर निगम सिक्योरिटी गार्डों ने गाली गलौज की व अपनी जाति (जाट गुर्जर) का इस्तेमाल किया नगर निगम का यह कैसा अभियान जहां पर मानवता को ताक पर रख दिया जाता है।

सिक्योरिटी गार्डों को किस नगर निगम अधिकारी ने आम जनता को गाली देने का अधिकार दिया वहीं रोड किनारे नाले पर बना देसी शराब ठेका क्या यह अतिक्रमण में नहीं है जो कि उसे एक पक्की दुकान में तब्दील किया गया है जबकि एक गरीब व्यक्ति का लकड़ी के खोखे को तोड़ दिया जाता है।

यह दो तरफा नगर निगम आगरा का व्यवहार आम जनता को समझ नहीं आ रहा है जब क्षेत्रीय जनता ने देसी शराब ठेका को तोड़ने की आवाज उठाई तो नगर निगम आगरा ने अपना अभियान समाप्त कर दिया यह कैसा न्याय आगरा की गरीब जनता के साथ नगर निगम मेयर नवीन जैन जी का यह कैसा न्याय है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर