शेरगढ़ में गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

Subscribe






Share




  • National News

शेरगढ़ में गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी 

चोरों ने मंदिर में दिया चोरी को अंजाम 

भगवान गोपीनाथ के मुकुट एवं बांसुरी की चोरी 

शेरगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 
शेरगढ़ पुलिस चोरों की पहचान करने की जांच में जुटी

शेरगढ़ के गोपीनाथ मंदिर में चोरी, चोरों ने चांदी का मुकुट, बांसुरी सहित अन्य सामान चुराया, CCTV में कैद

मथुरा (मनीष शर्मा) शेरगढ़ कस्बे के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। दोपहर करीब 12:25 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, चांदी की बांसुरी और अन्य सामान चुरा लिया।
यह पूरी घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली हीरो होंडा बाइक पर दिखाई दिए, जिन्होंने दोपहर के समय मंदिर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया।
मंदिर के गोसाई खेमचंद ने बताया कि वे दोपहर में मंदिर के पट बंद करके खाना खाने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि भगवान गोपीनाथ का मुकुट और बांसुरी गायब थे।
खेमचंद ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर और शेरगढ़ थाने को दी। सूचना मिलते ही शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में वही दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर मंदिर के आसपास घूमते दिखे, जिन्होंने बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर