उत्तर प्रदेश, आगरा : किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का भावपूर्ण स्मरण

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 23 दिसंबर 2020

किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौ चरण सिंह की 118वीं जयंती पर भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी स्थित चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भावपूर्ण स्मरण किया और किसानों के मसीहा चौ सहाब को भारत रत्न देने की सरकार से मांग की है।

किसान संघ नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि चौ चरण सिंह जीवन पर्यन्त किसानों, मजदूरों गरीबो के हित के लिए लड़े, किसानों के प्रेम के कारण ही वे कभी कोई चुनाव नहीं हारे,चौधरी साहब ने कहा था कि असली भारत गांव में बसता है देश की समृद्धि और खुशहाली का रास्ता खेत और खलियानों से गुजरता है।

श्री चाहर ने कहा है कि आज चौ चरण सिंह जैसे किसानों के नेता की देश को आवश्यकता है, उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगो को स्वीकार करे कृषि कानूनों में संशोधन कर किसान आंदोलन को खत्म कराये, msp की कानूनी गारंटी देते हुए msp से कम पर खरीद गैर कानूनी घोषित कर किसान संघ के सभी सुझावों को कानून में शामिल करें।

माल्यार्पण करने वाले मोहन सिंह चाहर के साथ जिलाध्यक्ष जलसिंह फ़ौजदार, हाकिम सिंह चाहर, हरिपाल सिंह नेता, बबलू चाहर, कमल चौधरी,सुखवीर सिंह, रामवीर चाहर, चंदन सिंह, चंदर शर्मा, मदन सिंह, लवकेश सोलंकी, डूंगर सिंह लोदी, नारायण सिंह, लायक सिंह आदि उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर