चौथ की रकम वसूलने के आरोप में गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 13.09.2026

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चौथ की रकम वसूलने वाले अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व चौथ वसूली के 10,000/- रुपये सहित किया गया गिरफ्तार।

थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा दिनांक 12.09.2026 को समय 23.50 बजे मुखबिर की सूचना पर एनसीसी ग्राउण्ड में खण्डहर के पास से चौथ की रकम वसूलने वाले अभियुक्त वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बकरी मोहल्ला थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व चौथ वसूली के 10,000/- रुपये बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/2026 धारा-308 (2), 351(2) बी0एन0एस0 व अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-281/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । 

घटना का संक्षिप्त विवरण :- वादी ने दिनांक 08.09.2026 को थाना उपस्थित आकर  अभियुक्त वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बकरी मोहल्ला थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र करीब 36 वर्ष के विरुद्ध चौथ की रकम वसूलने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-275/26 धारा-308 (2), 351(2) बी0एन0एस0 थाना सदर बाजार जनपद मथुरा पर पंजीकृत किया गया। दिनांक 12.09.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्रः-
वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बकरी मोहल्ला थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र करीब 36 वर्ष।

अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः-
स्थान- एनसीसी ग्राउण्ड में खण्डहर के पास से चौकी क्षेत्र कृष्णापुरी से दिनांक 12.09.2026 व समय 23.50 बजे ।

अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरणः-
1.01अवैध तमंचा .315 बोर ।
2.01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3.चौथ वसूली के 10,000/- रुपये नकद । 

अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.‌मु0अ0सं0-275/2026 धारा-308(2),351(2) BNS थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0-281/2026 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना सदर बाजार जनपद मथुरा।

अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 हरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 दिनेश चन्द्र शर्मा थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
3.रि0का0 194 शुभम कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
4.रि0का0 192 विनोद कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर