मथुरा : कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी बने भाजपा के जिला मंत्री, भाजपा में युवाओं को जिम्मेदारी

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 8 जनवरी 2021

नये दौर में केंद्र से लेकर जिला व महानगर में भाजपा संगठनिष्ठ युवाओं को दायित्व देकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार कर रहा है। संगठन की रीति नीति में तपे हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर राष्ट्र के पुर्ननिर्माण की कल्पना को साकार करने का लक्ष्य तय हो रहा है। भाजपा मथुरा-महानगर जिला ने भी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन में संघ के विघाभारती के विद्या मंदिर  के विघार्थी के रूप शिक्षा प्राप्त करने वाले पारवारिक रुप से संघ परिवार की तीसरी पीढी के युवा कार्यकर्ता को   महानगर में जिला मंत्री के रूप में दायित्व देकर यह सिद्द कर दिया है की भाजपा रणनितिक रूप से हर स्तर पर लक्ष्य प्राप्ती के लिए तैयार है।

    बाल्यकाल से संघ स्वंयसेवक के रूप में छोटी छोटी गलियो में गटनायक के रूप मे कार्य करने वाले युवा स्वंयसेवक कुंज बिहारी चतुर्वेदी को 2013 में पहली बार सीधे रुप में भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी के रूप में दायित्व मिला, 2014 के लोक सभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव तक अपनी प्रगतिशील संगठननिष्ठ शैली से कार्य किया और 2018 में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के रुप में जिम्मेदारी दी गयी। अपनी लोकप्रिय संगठन कार्य क्षमता से कार्य करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी की संतुति से भाजपा मथुरा महानगर जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी ने कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी को भारतीय जनता पार्टी मथुरा-महानगर का जिला मंत्री नियुक्त किया।

  भाजपा मे इतनी छोटी उम्र के युवा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर युवाओ को संगठित करने का स्पष्ट संदेश दिया है।

  इस मौके पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री नगेन्द्र सिकरवार, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर निगम कैबिनेट उप सभापति राधाकृष्ण पाठक, महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी, रामकिशन पाठक, रामदास चतुर्वेदी, संतकुमार शर्मा, आकाश गोस्वामी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर