कैडेट जीवन में आत्मानुशासन एवं समर्पण का महत्व

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा (कान्हा गौतम)

समाविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन, मथुरा में चल रहे 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-40) के द्वितीय दिवस, दिनांक 14 जून 2026 को कैंप कमांडेंट के निर्देशन में विधिवत प्रशिक्षण गतिविधियाँ प्रारम्भ हुईं।
प्रातःकालीन पीटी के उपरांत कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रम त्यागी ने अपने उद्घाटन संबोधन (Opening Address) में सभी कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” का पालन करने का आह्वान किया तथा कैडेट जीवन में आत्मानुशासन एवं समर्पण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में नेतृत्व क्षमता (Leadership), ईमानदारी (Integrity) एवं आत्मविश्वास (Confidence) की भावना का विकास किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बन सकें।
दिवस का प्रमुख कार्यक्रम स्क्रीनिंग टेस्ट रहा, जिसमें ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के साथ-साथ निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों की मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं सृजनात्मकता का मूल्यांकन किया गया।
तत्पश्चात अलीगढ़ मुख्यालय द्वारा चयनित टीएससी कैडेटों को 6 टीमों में विभाजित किया गया तथा टीएससी दिल्ली में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद कैडेटों ने टेंट पिचिंग का डेमो तैयार किया।
समस्त एएनओ, सीटीओ एवं पीआई स्टाफ हेतु प्रशिक्षण सम्मेलन (Training Conference) एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीमवार चयन ब्रीफिंग, गार्ड ऑफ ऑनर, रोल कॉल ब्रीफिंग तथा कल्चरल टीमों का गठन किया गया।
सायंकालीन खेल परेड में वॉलीबॉल, कल्चरल, फ्लैग एरिया एवं बास्केटबॉल का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार तेजेन्द्र बहादुर गुरूंग सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर