देशभर के साथ मथुरा में भी मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 15 अगस्त 2026

देशभर के साथ-साथ मथुरा जनपद में भी 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर समारोह की अध्यक्षता की। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर