महिला और लड़के ने खाया जहर, महिला की मौत

Subscribe






Share




  • National News

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जनपद मथुरा अनिल कुमार सिंह के अनुसार आज दिन में 12:30 बजे पी0आर0वी0 को सूचना प्राप्त हुई थी कि 01 महिला और 01 लड़का अचेत अवस्था में थाना मगोर्रा की लालपुर नहर पर पड़े हुए मिले हैं। इस सूचना पर पी0आर0वी0 ने मौके पर जाकर उनको कब्जे में लेकर, उनको लाकर के0एम0 मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया जहाँ उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। महिला का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल भेजा गया है। लड़के का उपचार चल रहा है। के0एम0 मेडिकल कॉलेज में जाकर डॉक्टर से वार्ता की गई तो डॉक्टर ने बताया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। इस समय विस्तृत जांच की जा रही है। 

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर