आज का विशेष जानकारी युक्त पंचांग, राशिफल और दर्शन श्री यमुना मैया मथुरा

Subscribe






Share




  • Darshan

अथ पंचांगम्

दिनाँक:-15/08/2026, शनिवार

तिथि- तृतीया 17:28 तक 
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- उoफाo27:24
योग‐ सिद्ध 29:20
करण- वणिज 29:04
वार- शनिवार
माह- श्रावण
चन्द्र राशि- सिंह  09:33
चन्द्र राशि- कन्या 
सूर्य राशि- कर्क
ऋतु- वर्षा
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर- रौद्र
विक्रम संवत- 2083
कानपुर 
सूर्योदय- 05:41
सूर्यास्त- 18:44

शुभा$शुभ मुहूर्त

राहू काल 08:58 - 10:35 अशुभ
अभिजित 11:47 - 12:39 शुभ

चोघडिया, दिन

काल 05:41 - 07:29 अशुभ
शुभ 07:29 - 09:07 शुभ
रोग 09:07 - 10:45 अशुभ
उद्वेग 10:45 - 12:24 अशुभ
चर 12:24 - 14:02 शुभ
लाभ 14:02 - 15:40 शुभ
अमृत 15:40 - 17:18 शुभ
काल 17:18 - 18:44 अशुभ

चोघडिया, रात

लाभ 18:44  - 20:18 शुभ
उद्वेग 20:18 - 21:40 अशुभ
शुभ 21:40 - 23:02 शुभ
अमृत 23:02 - 24:24  शुभ
चर 24:24 - 25:46  शुभ
रोग 25:46  - 27:08 अशुभ 
काल 27:08 - 28:30 अशुभ
लाभ 28:30  - 29:51  शुभ

दिशा शूल ज्ञान- पूर्व
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

अग्नि वास ज्ञान  -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

  3 + 7 + 1 = 11  ÷ 4 = 3 शेष
 पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

शिव वास एवं फल -:

  3 + 3 + 5 = 11 ÷ 7 =  4 शेष

सभायां = सन्ताप कारक

भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

 रात्रि 29:10 से  प्रारम्भ 

पाताल लोक  =  धनलाभ कारक 

 विशेष जानकारी  

 हरियाली तीज 

झूला प्रारम्भ 

80 वां स्वतंत्रता दिवस 

दैनिक राशिफल 

मेष
आज कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। कारोबारी हैं तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।

वृषभ
कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्र में बड़ा अवसर मिल सकता है। कारोबारी हैं तो सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मिठास घुलेगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं। सीने में भारीपन या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

मिथुन
नौकरी-पेशा हैं तो पराक्रम से सभी बाधाएं दूर होंगी। व्यावसायिक सौदों के दौरान संयम रखें। रिश्तों में संवादहीनता न आने दें। शॉपिंग में अत्यधिक खर्च से बचें। एलर्जी की समस्या हो सकती है।

कर्क
वर्कप्लेस पर अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। कारोबारी हैं तो आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पारिवारिक मामलों में धैर्य और प्रेम का परिचय दें। अनावश्यक खर्च न करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

सिंह
नेतृत्व क्षमता का विकास होगा और काम का दबाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास रहेगी। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। आंखों में जलन, थकान या सिरदर्द हो सकता है।

कन्या
कार्यस्थल पर प्राथमिकताओं को तय कर काम निपटा लें। कारोबारी हैं तो सावधानी से लेनदेन करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसों का लेनदेन आज न करें। बजट से बाहर खर्च हो सकता है। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

तुला
कार्यस्थल पर भाग्य का साथ मिलेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। रोमांटिक लाइफ बहुत शानदार रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक
अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जॉब चेंज के लिए अच्छा दिन है। कारोबारी हैं तो अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें। लव पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्चे आ सकते हैं। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु
कार्यस्थल पर किस्मत का भरपूर सहारा मिलेगा। कारोबारी, पढ़ाई और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। पार्टनर के साथ धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। बाहर के खाने-पीने में एहतियात बरतें।

मकर
कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या रीसेल के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर को समय न देने से थोड़ी नाराजगी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें। वाहन सतर्कता से चलाएं और जोड़ों या हड्डियों का दर्द रह सकता है।

कुंभ
कार्यस्थल पर नए विचार आपके काम को अलग पहचान दिलाएंगे। कारोबारी हैं तो सोच समझकर निवेश करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव दूर होगा।

मीन
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। कारोबारी हैं तो प्रतिस्पर्धियों की योजनाएं असफल होंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक धन लाभ के योग, बैंक लोन से जुड़े काम पूरे होंगे। मौसम का असर सेहत पर हो सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर