तिरंगा रैली, कप्तान ने चलाई बाइक, डीएम ने फहराया झंडा

Subscribe






Share




  • National News

तिरंगा बाइक रैली

भूतेश्वर तिराहा के निकट स्थित नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कार्यालय से भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा रैली में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बाइक तिरंगा रैली का आरंभ नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कार्यालय से हुआ। वहां से तिरंगा रैली भूतेश्वर तिराहा - डीग गेट - गोविंद नगर पुलिस थाना - श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर गेट नंबर 3 - रामलीला मैदान - महाविद्या कॉलोनी - अग्रसेन/मसानी चौराहा - बिरला मंदिर - टी0एफ0सी0 तिराहा, वृन्दावन 100 फुटा रोड - प्रेम मंदिर तिराहा - रमन रेती पुलिस चौकी - वृन्दावन परिक्रमा मार्ग - अटाला चुंगी चौराहा - टी0एफ0सी0 तिराहा - बिरला मंदिर - डीग गेट पुलिस चौकी - दरेसी रोड - कोतवाली रोड - होली गेट - टैंक चौराहा/ योद्धा चौक। उक्त तिरंगा बाइक रैली का समापन टैंक चौराहा/योद्धा चौक पर हुआ।*

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर