TTI News आज की ख़ास ख़बरें

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

नई दिल्ली 5 नवंबर 2020 

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में बाबू नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक अच्छे बहुमत की सरकार बनने जा रही है। एक साक्षात्कार में उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दिनों में दो तिहाई बहुमत की अपनी सरकार बनने की बात कही।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस चुनाव के बाद राजनीतिक संन्यास लेने का अभूतपूर्व ऐलान करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की है।

पुरलिया की एक चुनावी सभा में गुरूवार को उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला। माना जा रहा है कि ऐसा कहकर उन्होंने सहानुभूति बटोरने की कोशिश की है। लेकिन उन्होंने जिस तरह से राजनीतिक संन्यास लेने की घोषणा की है, ऐसा भी राजनीति में आमतौर पर होता नहीं है।

महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म की कोशिश के दौरान महिला की आंख निकाली

उधर महाराष्ट्र के पुणे में महिला से बलात्कार की कोशिश के दौरान  उसकी एक आंख निकाले जाने की क्रूर घटना सामने आई है। लॉकडाउन के दौरान जेल से भागे कैदियों में से किसी कैदी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीती रात की बताई गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

वहीं अमेरिका में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनावों में सफलता हासिल करते नजर आ रहे हैं। वे राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। ऐसी संभावना नजर आ रही है क्योंकि अब तक जो वोटों की गिनती हुई है उसके अनुसार करीब 50 फ़ीसदी वोट उन्हें मिले हैं जबकि 48 फ़ीसदी वोट डोनाल्ड ट्रंप को मिले हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती में धांधली का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पेंसिलवेनिया में 5 लाख वोट गायब करने का आरोप लगाया है और वे सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे हैं। 

आपको बता दें कि अमेरिका में वोटों की गिनती का काम अभी जारी है और भारी कशमकश के मध्य डोनाल्ड ट्रंप मिशीगन में केस दायर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दु:खी लोगों का एक समूह दूसरे समूह को उसके मताधिकार से वंचित करना चाहता है। हम ऐसा नहीं होने देंगे इस मध्य खबर यह भी है कि डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक वाशिंगटन में आपस में भिड़ गए। 

वहीं जो बाइडेन ने कहा है कि हर वोट की गिनती हो रही है। शायद डोनाल्ड ट्रंप जनता का मन नहीं भांप पाए। उन्होंने कहा कि यदि वे जीतते हैं तो यह उनकी पार्टी की नहीं वरन् जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता छीनी नहीं जाती, जनता देती है। नतीजों से पहले घर पहुंचे बाइडेन का जोरदार स्वागत हुआ है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर