रजिस्ट्री कार्यालय में तीसरे दिन भी रही हड़ताल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 10 जून 2026

दस्तावेज लेखक निबंधन समिति पंजीकृत के तत्वावधान में मथुरा में रजिस्ट्री कार्यालय के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर्स सौर मुंशियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। हालांकि कल शाम सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां एक रजिस्ट्री हो गई थी, जिसे कराने वाले अधिवक्ता का हड़तालियों ने आज बहिष्कार किया, जिनके अनुसार सरकार रजिस्ट्री का कार्य ठेके पर देने जा रही है, जिससे प्रदेश भर में निबंधन कार्य में लगे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए यह आंदोलन प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैल रहा है। मथुरा के अलावा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, हापुड़ और महाराजगंज आदि जिलों में कहीं आज और कहीं कल से हड़ताल होने की सूचना आ रही है।

मथुरा सदर रजिस्ट्री कार्यालय की उप निबंधक द्वितीय श्वेता सिंह के अनुसार महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जारी आदेश के बाद आवास विकास और विकास प्राधिकरण आदि विभागों के प्रथम आवांटियों के बैनामे अब उन संस्थाओं के कार्यालयों से ही हो जाया करेंगे, अन्य सामान्य जनों का इस आदेश से कोई लेना-देना नहीं है मगर यह मानने के लिए दस्तावेज लेखक तैयार नहीं हैं। उनका यही मानना है कि ऐसा कहकर सिर्फ हड़ताल खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि हड़ताल से सरकार को करोड़ों रुपए प्रतिदिन के राजस्व की क्षति हो रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर