वृंदावन प्रकरण, दो हैड कांस्टेबल निलंबित

Subscribe






Share




  • National News

वृंदावन (मथुरा)। 10 जून 2026

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को प्रवेश दिलाने के लिए पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जांच के दौरान पाया गया कि पहले वीडियो में दिख रहा पैसे का लेन-देन वास्तव में एक मजदूर और ठेकेदार के बीच के विवाद का निपटारा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने लिखित रूप में हल कराया था। हालांकि, दूसरे वीडियो में थाना वृंदावन के हैड कांस्टेबल राजकुमार और ट्रैफिक हैड कांस्टेबल नरसिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा पर्स से पैसे निकालने के बाद बस को वहां से जाने दिया गया। इस संदिग्ध आचरण के कारण एसएसपी महोदय द्वारा इन दोनों हेड कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले में आगे की विशेष जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- प्रीतम पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर