मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख के आगमन पर मथुरा-वृंदावन में रूट डायवर्जन

Subscribe






Share




  • National News

रूट डायवर्जन

वृंदावन मथुरा। मुख्य मन्त्री उ0प्र0 सरकार के मथुरा एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी के कस्बा वृन्दावन आगमन को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 07.04.2026 को प्रातः 07.00 बजे से समाप्ति तक वृन्दावन मथुरा की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी-
कस्बा वृन्दावन की यातायात व्यवस्था
प्रतिबंधित मार्ग
1. वृन्दावन कट , पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी/कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
2. पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के भारी / कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। 
3. भोपत ढाबे से पानीघाट / सौर-सैया तिराहा की ओर वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
4. होटल थ्री सीजन यमुनापार से पानीघाट , सौ-सैया तिराहा की तरफ समस्त प्रकार वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
5. पानीघाट तिराहा से अटल्ला चौराहा एवं सुदामा कुटी की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
6. पानीघाट तिराहा (यमुना पुल) से पवन हंस हैलीपैड वृन्दावन की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के वाहन  प्रतिबन्धित रहेंगे।
7. चामुण्डा कट से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे । 
8. चामुण्डा मन्दिर गेट तिराहा से परिक्रमा मार्ग से पानीघाट तिराहा / केसी घाट की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
9. कैलाश नगर चौराहा से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
10.अटल्ला चौराहा से पानीघाट परिक्रमा मार्ग की ओर वीआईपी मूवमेन्ट से समय समस्त समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
11. केसीघाट की ओर से आने वाले वाहन धीर समीर आश्रम तिराहा से सुदामा कुटी / मलूक पीठ की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
12. चार संप्रदाय आश्रम तिराहा से मलूक पीठ आश्रम की ओऱ समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
13. सौ-सैया तिराहा से पवनहंस हैलीपेड की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
14. केशवधाम यूटर्न से सौ-फुटा तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
15.रुकमणि विहार गोल चक्कर से केशवधाम चौराहा की ओर समस्त प्रकार से चार पहिया, ई-रिक्शा / ऑटो प्रतिबन्धित रहेंगे।
16. वीआईपी मूवमेन्ट के समय मल्टीलेवल पार्किंग से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रेम मन्दिर की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
17. वैष्णोदेवी मन्दिर से मल्टीलेवल की ओर सभी प्रकार की बसे एवं भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
डायवर्जनः-
1. छटीकरा से वृन्दावन होते हुए यमुनाएक्सप्रेस – वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से एनएच-19 होते हुए मथुरा वरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गनतव्य को जा सकेंगे।
2. गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन होते हुए  यमुनाएक्सप्रेस – वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट से एनएच-19 से मथुरा वरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपन गनतव्य को जा सकेंगे।
3. यमुना एक्सप्रेस – वे वृन्दावन कट से वृन्दावन होते हुए एचएच -19 को जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस – वे राया कट से मथुरा बरेली हाइवे होते हुए एनएच-19 से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। 
पार्किंग व्यवस्थाः-
1. मलूक पीठ गौशाला के बराबर पार्किंग (वीआईपी / गणमान्य व्यक्तियों के वाहन हेतु)
2. गोविन्द भवन / चार संप्रदाय आश्रम की ओर पार्किंग (सामान्य पार्किंग )
3. ललिता बाग पार्किंग (सामान्य पार्किंग पुलिस / प्रशासनिक वाहनों के लिए) 
4. मुनेश पुत्र ओमप्रकाश का आहता पार्किग (सामान्य पार्किंग )
नोटः-  वीआईपी के आगमन पर मथुरा वृन्दावन मे इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस / एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा।
मथुरा शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार संचालित होगी।
प्रतिबन्धित मार्ग
1. वात्सल्य ग्राम के सामने से कैलाश नगर चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
2. धौरेरा / आईटीआई से सौ-सैया तिराहा की ओर समस्त प्रकार के ऑटो /ई-रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे। आवश्यकतानुसार चार पहिया वाहन भी प्रतिब्धित किये जायेंगे।
3.लाल दरबाजा से गोकरण तिराहा ओर मसानी की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय प्रतिबन्धित रहेंगे।
4.मसानी चौराहा से डीगगेट, भूतेश्वर तिराहा की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
5.कल्याणं करोति बैरियर से मसानी चौराहा की ओर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, टेम्पो, ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन को वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
6. वीआईपी मूवमेन्ट के समय हनुमान बगीची से गायत्री तपोभूमि एवं कल्याण करोति की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
7. गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे एवं वीआईपी मूवमेन्ट पर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। 
8. यादव चौराहा से श्री कृष्ण जन्मभूमि गेट न0-03 निकट थाना गोविन्दनगर की ओर आने वाले वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
9. चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय  पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
10. वीआईपी मूवमेन्ट के समय डीगगेट से रूपम टाकीज की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
11. बिजलीघर तिराहा से भूतेश्वर तिराहा से श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
12. गोवर्धन चौराहा एवं मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन रोडवेज बस, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। रोडवेज बसे औद्योगिक क्षेत्र / जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आयेगी एवं इसी मार्ग से वापस अपने गन्तव्य को जायेगी।
13. धौली प्याऊ तिराहा से एसबीआई चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
14. मछली फाटक पुल ढलान से एसबीआई चौराहा की ओर वीआईपी मूवमेन्ट पर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
नोटः-  वीआईपी के आगमन पर मथुरा वृन्दावन मे इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस / एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर