यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट 325 किलो डोडा पोस्त से भारी दो गाड़ियां पकड़ीं, 6 आरोपी गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। (मनीष शर्मा) थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा (राजस्थान) की टीम को अहम सफलता मिली है। टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त के साथ नगदी भी बरामद की है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सुप्रीटेंडेंट ऑफ नारकोटिक्स अमर सिंह द्वारा किया गया। उनके साथ टीम में निरीक्षक पूरन मल मीणा, उपनिरीक्षक गजराज सिंह मीणा, एएनटीएफ टीम जयपुर तथा एएनटीएफ टीम चौकी भरतपुर के सदस्य शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार, टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए करीब 325 किलोग्राम डोडा पोस्त व 65,000 रुपये नकद बरामद किए। मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया है, जिनमें एक ट्रक (PB11 CR 6535) और एक XUV 700 (HR51 AP 7071) शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी-
हरेंद्र सिंह पुत्र जनरल सिंह, निवासी पंजाब
मंजीत सिंह पुत्र सबरन सिंह, निवासी पंजाब
जीवन सिंह पुत्र इंदल सिंह
मणिपारस पुत्र वेद प्रकाश
सतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह
नवनीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से डोडा पोस्त लेकर पंजाब ले जा रहे थे, जिसे मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर पकड़ लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर