चक्रवर्ती सम्राट की समाधि बनाए जाने को लेकर निकलेगी पदयात्रा

Subscribe






Share




  • National News

आगरा 22 जनवरी 2021

अखण्ड भारत के निर्माता एवं मौर्य वंश के संस्थापक देश के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रनायक चन्द्रगुप्त मौर्य की समाधि स्थल पर मौर्य संग्रहालय बनाये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा आगरा से दिल्ली पदयात्रा निकालेगी।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा आज दीवानी चौराहे पर अखण्ड भारत के निर्माता एवं मौर्य वंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की इस वर्ष जन्म जयन्ती पर आगरा से दिल्ली के लिये कुशवाहा महासभा 6 दिवसीय पदयात्रा निकालेगी इसका शुम्भारंभ दिनांक 15 अप्रैल आगरा सिकन्दरा से शुम्भारम्भ कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जुगल किशोर के कमलों द्वारा किया जायेगा।

पदयात्रा का समापन 20 अप्रैल को चन्द्रगुप्त मौर्य की जयन्ती वाले दिन अष्टमी को दिल्ली में होगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंप अखण्ड भारत के निर्माता एवं मौर्य वंश के संस्थापक भारत के प्रथम चक्रवर्ती समाट राष्ट्रनायक चन्द्रगुप्त मौर्य ने श्रवण बेलगोला चन्द्र गिरी कर्नाटक में अपनी अन्तिम सांस ली थी वही पर उनका समाधी स्थल है समाधी स्थल पर भारत सरकार संरक्षित कर मोर्य वंश का संग्राहलय स्थापित कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की जायेगी।

कुशवाहा महासभा ने आज से देशभर में जगह जगह कार्यक्रम कर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन देने की श्रृंखला शुरु की गयी इसकी श्रृंखला के अन्तर्गत महासभा द्वारा आज दीवानी चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचन्द कुशवाहा द्वारा चन्द्रगुप्त मौर्य के क्षेत्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कुशवाहा अधिवक्ता वेलफेयर सोसायटी एवं कुशवाहा महासभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें एडवोकेट वीरेन्द्र कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, रामलक्ष्मन कुशवाहा, श्रीमती मोहिनी कुशवाहा, शोभाराम कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह कुशवाहा, पिंकी देवी, रवीना, धर्मवीर, टिंक, मनोज कुशवाहा, विनोद धर्मा, सुनील कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, गीता कुशवाहा, मिथलेश शाक्य, आदि सैकड़ो लोग मुख्य रुप से उपस्थित थे।

भवदीय

कुशवाहा,

प्रेमचन्द कुशवाहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर