न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • National News

न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

आज दिनांक 05 जून, 2026 को "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा में समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10.30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा में वृक्षारोपण किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों की उपयोगिता के सम्बंध में बताया गया तथा सभी से अपील की गई कि साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें, जिससे हमे व आने वाली पीढ़ियों स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्यवर्धक सॉस ले सकें।

इस अवसर पर अपर जिला जज श्री राम किशोर पाण्डेय, डॉ पल्लवी अग्रवाल, श्री संतोष कुमार त्रिपाठी, श्री राजेश परासर, श्री अरविन्द कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सूर्य कुमार वर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर