विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रशासन का वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • National News

एक पेड़ मां के नाम

वृक्ष धारा का भूषण - दूर करे प्रदूषण - जिलाधिकारी।*

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेटनरी यूनिवर्सिटी परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।

वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसकी देख-रेख करे तथा उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले।

मथुरा 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के परिसर में कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने वृक्षारोपण किया। कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी ने बेल का पौधा लगाया, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने आम का पौधा लगाया तथा डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने शहतूत का पौधा लगाया।
             विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के परिसर कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों एवं अन्य स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने विश्विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
           जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि वेटनरी यूनिवर्सिटी के परिसर में 384 फलदार पौधे लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर सपूर्ण जनपद में 6 लाख 17 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त कार्य हेतु विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।
           जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
            जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 
            वेटनरी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के पश्चात् जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य एवं नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर