जून में सूखे पेड़ों को पानी दें, बिगड़े काम बनेंगे, जुलाई में करें वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • National News

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जाने-माने पर्यावरणविद् गहवर वन बचाओ आंदोलन के प्रणेता बंशी धर अग्रवाल,उनके साथी व परिवारीजन सूखे वृक्ष में कैन में पानी भरकर रोजाना पानी देते हैं

उन्होंने वृक्ष प्रेमियों से नम्र निवेदन किया है कि जून के पूरे महीने सूखे पेड़ों को पानी दें आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे
पक्षियों के लिये पेड़ो पर रस्सी से छीके बनाकर मिट्टी के वर्तन में रोजाना पानी भरना


मथुरा। जाने-माने पर्यावरणविद्, गहवर बन बचाओ आंदोलन के प्रणेता एवं योगाचार्य बंशीधर अग्रवाल, श्रीमती रानी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, श्री निका अग्रवाल, शोभा तथा सुमित अग्रवाल आदि ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मई जून में किसी न किसी सूखे वृक्ष में रोजाना  कैन, पाइप, बाल्टी से पानी देते हुए कहते हैं कि आज हमको 45 से 50 डिग्री टेंपरेचर में वृक्षों को पानी देना चाहिए अगर हमने पानी नहीं दिया तो हम सांस नहीं ले सकते अगले एक महीने के बाद हम अपने जीवन काल में जव बरसात का मौसम जुलाई/अगस्त का महीना आयें उसमें कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसे बच्चों की तरह पाले यह हम सब का कर्तव्य है 150 करोड़ जनता एक एवरेज में लगाकर 2 साल तक उसे बच्चे की तरह पाले तो भारत में कोई समस्या नहीं रहेगी
श्री अग्रवाल ने कहा जून के महीने में पक्षियों को पेड़ों पर रस्सी से छींकें बनाकर स्वंय मिट्टी के बर्तनों में  पानी भरते है इसी तरह अन्य व्यक्तियों  को कहते है अपने घरों में मिट्टी के बर्तन रखकर पक्षियों को पानी पिलाना चाहिए तथा कैन से वृक्षों में रोजाना पानी देना चाहिए इससे तुम्हारे सभी काम बनेगे
श्री अग्रवाल ने कहा एक वृक्ष लगाकर बच्चों की तरह पालन करने का मतलब है सौ पुत्रों को जन्म देना
श्री अग्रवाल ने कहा जुलाई के महीने में उस जगह वृक्ष लगा सकते हैं यहां पर्याप्त पानी हो और आप उस वृक्ष में रोजाना सुवह व शाम को पानी दे सकै नहीं तो जो आपके आस पास लगे लगायै वृक्ष है जो सूख रहे हैं जिनको पानी की आवश्यकता है उनको पानी जरूर दें इस समय यह सबसे पुण्य का काम है इससे आपके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर