घर-घर, गली-गली पहुंचेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान

Subscribe






Share




  • States News

प्रवास और संवाद के माध्यम से घर-घर, गली-गली पहुंचेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान
गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला बैठक का आयोजन आज 5 जून को मसानी क्षेत्र स्थित चित्रकूट धाम परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए गौ सम्मान आह्वान अभियान के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख के रूप में नेतृत्व कर रहे गोपेश बाबा ने हिन्दू समाज को जागृत कर जीवन की आधार गौमाता की सम्पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्र माता घोषित करने हेतु केन्द्र सरकार को बाध्य करने के लिए सतत जनसंपर्क के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाने का आव्हान किया! उक्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु  1966 में गौ रक्षा आंदोलन में भागीदारी कर चुके प्रखर हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी को जिला प्रमुख का दायित्व घोषित किया गया, बैठक में उपस्थित अभियान के राज्य प्रमुख सुनील सिंह जी ने विगत 27 अप्रैल को तहसील केन्द्रों पर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन कार्यक्रमों के सफल होने के पश्चात आगामी कार्यक्रम के अनुसार जिला केन्द्रों पर पुनः ज्ञापन हेतु व्यापक हस्ताक्षर अभियान के संचालन हेतु गौ भक्तों के दायित्वों की घोषणा करते हुए गौभक्त पवन दुबे एडवोकेट, धीरज कौशिक, डा . गोविन्द, भरत गौतम, अन्तो पण्डित व विकास पण्डित को जिला संयोजक, विजय बहादुर सिंह को जिला प्रवक्ता, सोनम दीदी को जिला मीडिया प्रभारी, मथुरा महानगर  प्रभारी आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, संयोजक सुभाष सैनी, मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी, व्यवस्था प्रभारी जुगलकिशोर अग्रवाल बैंक वाले, देवालय सम्पर्क प्रमुख पंकज चतुर्वेदी, सह सम्पर्क प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपूत को नियुक्त किया ।  सभी उपस्थित जन ने गावो विश्वस्य मातरः का उदघोष कर गौ रक्षा हेतु समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में रामगोपाल शर्मा, मनुरिषि त्रिवेदी, संजय बिजली वाले, मदनमोहन राजपूत, तुलसीदास ' भगत जी ' धर्माचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर