गोवर्धन में एसडीएम प्रजाक्ता की कार्यवाही से हड़कंप

Subscribe






Share




  • National News

गोवर्धन में उप जिलाधिकारी द्वारा चलाये गये खाद्य सुरक्षा अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप 

कूड़ेदान में फिंकवाया पेड़ा और दूध समेत अन्य मिलावटी सामान

दूध भोग विक्रेता सहित मिठाई की दुकानों से लिये सेम्पल 

रिपोर्ट मनीष शर्मा 

गोवर्धन - गर्मी की शुरुआत होते ही जहाँ बाजार में बिकने वाले मिलावटी व दूषित पदार्थो से बीमारियाँ फैलती हैं जिनसे आम लोग बीमाऱ होते हैं उसी को लेकर गोवर्धन उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश के निर्देशन में गोवर्धन दानघाटी सहित सोंख अड्डा डीग अड्डा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जहाँ उन्होंने खाद्य विभाग की टीम के साथ दूध भोग विक्रेताओं सहित मिठाई की दुकानों, अन्य खाध सामिग्री विक्रेताओ की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर मिलावटी सामान को कूड़ेदान में फिंकवा दिया और सेंपलिंग की कार्यवाही करते हुए पेड़ों और दूध के नमूने लेकर सेम्पल लैब भिजवाए हैं जिससे कि इन दुकानदारों पर कार्यवाही की जा सके साथ हीं कई दुकानों से खाद्य विभाग की टीम ने सेम्पल भी लिये जिन्हे चेक करने के लिये लैब भेजा गया। उप जिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने चेकिंग अभियान के दौरान सभी व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी भगवत सिँह गुर्जर भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर