मथुरा- यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का नशीला पदार्थ पकड़ा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 16 अप्रैल 2026

मथुरा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मालवाहक वाहन के जरिए नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया करीब 776 किलो से ज्यादा डोडा बरामद हुआ।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के लंबे समय से तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-
1- शुभम पुत्र जसवीर सिंह निवासी तंगीपुर थाना इस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा उम्र करीब 28 वर्ष
2- कुलदीप उर्फ रिंकू पुत्र बलजीत सिंह निवासी तंगीपुर थाना इस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा उम्र करीब 46 वर्ष

अभियुक्तगण उपरोक्त  की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

स्थान - यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 95 कि0मी0 आगरा से नोयडा की साइड, दिनांक 15/04/2026 समय 08.15 बजे

अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-
आयशर कैंटर से बरामद 776.620 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ (डोडा) (अनुमानित कीमत लगभग 1,16,49,300 रुपये)।

यह भी देखें- यमुना स्टीमर हादसे में 7 दिन बाद लापता शव बरामद

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर