वृंदावन नाव हादसा- 7 दिन बाद मिला लापता मैनेजर का शव, मृतक संख्या 16 हुई

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 16 अप्रैल 2026

वृंदावन में हुए नाव हादसे की जांच और राहत कार्य के बीच सातवें दिन एक अहम अपडेट सामने आया है। लापता चल रहे मैनेजर पंकज मल्होत्रा का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। यह शव आज सुबह करीब 6 बजे हादसे वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर दूर देवरहा घाट और पानीगांव पुल के पास पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद बचाव दल ने उसे बाहर निकाला।

इस बरामदगी के साथ ही इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 तक पहुंच गई है। घटना के बाद से लगातार कई एजेंसियां मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही थीं, जो पूरे एक हफ्ते तक जारी रहा।

राहत और बचाव कार्य में सेना के जवानों के अलावा NDRF, SDRF, PAC और स्थानीय गोताखोर शामिल रहे। शुरुआती दिनों में स्टीमर को निकालने के बाद सेना की एक बड़ी टीम वापस लौट गई थी, लेकिन बाकी टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं।

विभिन्न स्थानों से आई इन टीमों में गाजियाबाद से NDRF, लखनऊ से SDRF, मथुरा स्थित सैन्य मुख्यालय से सेना की फ्लड यूनिट और आगरा से PAC की टीम शामिल थी, जबकि स्थानीय गोताखोर भी लगातार सहयोग करते रहे।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ था। घटना के लगभग डेढ़ घंटे के भीतर 38 डूबे लोगों में से 22 को सुरक्षित निकाल लिया गया था, जबकि 10 शव उसी दिन मिल गए थे। इसके बाद बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर