मथुरा- गोवर्धन में बड़ा हादसा, रोडवेज बस पेड़ से भिड़ी, कई यात्री घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 17 अप्रैल 2026

गोवर्धन क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बरसाना मार्ग पर भगौसा के निकट एक रोडवेज बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में करीब छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल यात्रियों में अलग-अलग जिलों और राज्यों के लोग शामिल बताए गए हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बाद में क्षतिग्रस्त बस को हटाकर रास्ते पर यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में बस के अचानक असंतुलित होने की बात सामने आई है। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है और वाहन की तकनीकी स्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है। लापरवाही मिलने पर सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर