ब्रज के सिंधीजनों ने दिल्ली के सिंधी मेले में भाग लिया

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 04 मई 2026

ब्रज के दो दर्जन से ज्यादा सिंधीजनों का जत्था पहुंच गया दिल्ली, जहां हजारों दिल जुड़ें, परंपराएं मिली और सिंधी तरानों पर हर कोई झूम उठा।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि प्रगतिशील सिंधी समाज समिति (PSSS) एवं सिंधी अकादमी, दिल्ली सरकार के सान्निध्य में द्वितीय भव्य चेटीचंड महोत्सव 2026 के अंतर्गत दिल्ली के पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में विशाल सिंधी मेला आयोजित किया गया। गतदिवस शाम 4 बजे से शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम रविवार देररात्री तक चला, जिसमें मथुरा की सिंधी जनरल पंचायत के नेतृत्व में तीन महिलाओं सहित 28 सिंधीजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने बताया कि सिंधी मेले में मुख्य आकर्षण भगवान झूलेलाल साहिब एवं पूज्य बेहराणा साहिब का भव्य दरबार रहा, जिसके मनमोहक दर्शन से आनंद मिला, वहीं लजीज सिंधी व्यंजनों से सिंधी परम्पराओं की झलकी दिखी।

लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में बॉलीवुड रॉक सिंगर मोहित लालवानी तथा सिंधी यूथ आइकॉन मिताली कुरसेजा के सिंधी तरानों की शानदार प्रस्तुति ने मन गदगद किया, वहीं बॉलीवुड के मशहूर लुक अलाइक कलाकार अभिताभ बच्चन, हेमामालिनी तथा पष्पाराज अल्लु अर्जुन के हमशक्लों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की रोनक बढ़ाई।

मथुरा से गए नारायणदास लखवानी, रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, हरीश चावला, चंदन आडवाणी, सुदामा खत्री, जितेंद्र भाटिया, झामन नाथानी, तरुण लखवानी, चेतन खत्री, ईश्वर आडवाणी.दिनेश केवलानी रूपचंद आडवाणी  मल्लू योगेश, चंदन लालवानी, उदाराम, , विकास खत्री, विष्णु चुन्नी वाला आदि ने सिंधियत के रंग में सजे भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन के अनोखा संगम का भरपूर आनंद लिया। टीम प्रगतिशील सिंधी समाज समिति (PSSS) के अध्यक्ष विजय इसरानी ने मथुरा के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर