मथुरा- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 04 मई 2026

मथुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।

फरह थाना क्षेत्र के पास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय शा कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के परसा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस फिलहाल फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर