खेत में मिला युवक का शव, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

Subscribe






Share




  • National News

खेत में मिला युवक का शव, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, प्रेम प्रसंग का भी मामला सामने आया
 
मथुरा (मनीष शर्मा)। थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में विगत दिवस सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
 
मृतक की पहचान संदीप पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी गांव परसागढ़ी थाना राया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप अपनी बुआ के यहां रह रहा था और शुक्रवार को वह खेत पर समर (सिंचाई पंप) चलाने गया था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल मथुरा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर भास्कर हॉस्पिटल लक्ष्मीनगर में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
 
परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया या उसे किसी ने जहर दिया है। मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती के साथ उसका लंबे समय से संबंध था। युवती के परिजनों की असहमति के चलते पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे, बाद में युवती की शादी कहीं और कर दी गई। आरोप है कि हाल ही में युवती कुछ लोगों के साथ संदीप से मिलने आई थी और उसे धमकाया गया था।
 
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर