मथुरा कोर्ट परिसर में युवक ने रील बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां

Subscribe






Share




  • National News

*मथुरा न्यूज*
 
 
मथुरा कोर्ट परिसर में एक युवक ने रील बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई
 
मथुरा (मनीष शर्मा) कोर्ट परिसर में एक युवक ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी इस युवक ने कोर्ट परिसर में न केवल वीडियो बनाया, बल्कि उसमें बदमाशी का गाना भी लगाया। युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर अपलोड कर दिया। यह घटना कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इस बात को दर्शाती है कि कुछ युवाओं पर रील बनाने का क्रेज इस कदर हावी है कि वे कोर्ट, जेल या कोतवाली जैसे संवेदनशील स्थानों की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखते।
Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर