संस्कृत भारती के वर्ग में संस्कृत प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 13 जून 2026

संस्कृत भारती द्वारा कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज में  12 दिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल खेल में संस्कृत भाषा का ज्ञान कराया जा रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सामान्य ज्ञान की दृष्टि से संस्कृत भाषा में प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें सरल संस्कृत भाषा में दैनिक उपयोगी  वस्तुओं का ज्ञान कराया गया है। संस्कृत भाषा को चित्रों के माध्यम से ज्ञान व विज्ञान की भाषा के रूप में दिखाया गया है कम्प्यूटर के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्कृत भाषा को बताया गया है। संस्कृत भाषा के ऋषि मुनि विद्वानों के सचित्र जीवन परिचय व प्राचीन ग्रंथों को भी दर्शाया गया है इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी उमा मोटर्स के स्वामी पावन चतुर्वेदी(ब्रज बिहार ) द्वारा वैदिक विधि विधान से दीप प्रज्वलित कर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती के संस्कृत भाषा के प्रशिक्षण वर्ग में जिस अनुशासन और संयम नियम के साथ प्रातः 05 से रात्रि 10 बजे तक प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं यह अत्यंत प्रशंसनीय है उन्होंने कहा संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है संस्कृत भाषा में सभी भाषाओं का समावेश है संस्कृत भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से भी सबसे उपयोगी भाषा है संस्कृत भारती का छात्र छात्राओं में संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करना प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर संस्कृत भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ देवेन्द्र पंड्या, वर्गाधिकारी ब्रजेश शर्मा जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, हरस्वरुप यादव, डा संजय शर्मा गौरव शास्त्री, योगेश विद्यार्थी नागेन्द्र व्यास भाग्यवती, दीपिका मिश्रा, कोमल वर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के अन्तर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली को मुख्य धारा में लाने के लिए संस्कृत का अध्ययन अनिवार्य है यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का एक सफल प्रयास है। इस अवसर पर मथुरा महानगर के भारी संख्या में राजनीतिक, समाजिक, शिक्षाविद् व शोध कर्ता प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित  रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भारती विभाग संयोजक श्यामसुंदर शर्मा ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन वर्गाधिकारी ब्रजेश शर्मा ने किया।अन्त में प्रदर्शनी संयोजक अक्षय ने शान्ति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर