11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

Subscribe






Share




  • States News

CATC-40 शिविर का शुभारंभ – प्रथम दिवस (13 जून 2026, शनिवार)
मथुरा। (कान्हा गौतम) आज दिनांक 13 जून 2026 (शनिवार) से 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-40) एवं टीएससी ग्रुप टीम चयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह 10 दिवसीय शिविर 13 जून से 22 जून 2026 तक समविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृंदावन, मथुरा में आयोजित किया जा रहा है, जो एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ एवं उत्तर प्रदेश निदेशालय एनसीसी, लखनऊ के निर्देशन में संचालित हो रहा है।
शिविर के प्रथम दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 325 कैडेट उपस्थित हुए, जिनमें गर्ल्स कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, अलीगढ़ ग्रुप मुख्यालय द्वारा चयनित 66 टीएससी कैडेट्स ने भी शिविर में भाग लिया, जो सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली थल सैनिक कैंप (TSC) में प्रतिभाग करेंगे।
कैडेटों के शिविर में पहुंचने के उपरांत पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, सामान जांच तथा कंपनी, प्लाटून, टेंट एवं लाइनों में आवंटन की प्रक्रिया संपन्न की गई।
शिविर का शुभारंभ करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रांत त्यागी ने सभी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने रोल कॉल के दौरान समस्त कैडेटों को संबोधित करते हुए शिविर संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा अंतर-संस्थागत प्रतियोगिता टीमों के गठन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद गतिविधियों में अधिकतम सहभागिता का आह्वान किया।
शिविर के संचालन हेतु कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक तथा लेफ्टिनेंट अशोक कुमार को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
शिविर के सफल संचालन एवं सहयोग हेतु सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार तेजेन्द्र बहादुर गुरूंग, नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह, नायब सूबेदार नीर बहादुर राणा सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर