वृंदावन स्टीमर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई कितनी? अभी-अभी का आधिकारिक अपडेट

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 13 अप्रैल 2026 

पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चन्द्र रावत ने जानकारी देते हए बताया है कि जनपद मथुरा में वृंदावन के केसी घाट के निकट यमुना नदी में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नाव पलटने का एक दु:खद हादसा हुआ था जिसमें सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन व्दारा Emergency Response System के जरिए लोगों को Rescue किया गया था। 10 शव उसी दिन प्राप्त हुए थे। कुल 18 लोगों को सुरक्षित Rescue कर लिया गया था। उसके बाद से छह लोग Missing थे, जिनमें से तीन शव कल दिनांक 12.04.2026 तक प्राप्त हो चुके थे। आज सुबह दिनांक 13.04.2026 को 01 महिला का शव बंगाली घाट से प्राप्त हुआ है और 01 पुरुष का शव देवरहा बाबा आश्रम की तरफ प्राप्त हुआ है। लगातार NDRF, SDRF और प्राईवेट गोताखोरों सभी को सात सेक्टरों में बांट के सर्च आपरेशन चल रहा था। अभी जो शव बरामद किए गए हैं, इनको पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। एक श्रद्धालु अभी भी Missing है। उनके संबंध में Drone और NDRF, SDRF के द्वारा अभी हम लोग सर्च कर रहे हैं।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर