मथुरा: अभी-अभी यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 100 यात्रियों से भारी डबल डेकर बस पलटी, कई घायल

Subscribe






Share




  • National News

रॉकी गुप्ता। मथुरा 12 अप्रैल 2026

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीच पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

इस दुर्घटना में करीब 31 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही थी और इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बस, जिसका नंबर BR02PC2291 है, को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य कर दिया है। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

यह हादसा रविवार देर शाम नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी देखें- वृंदावन स्टीमर हादसे का जिम्मेदार कौन, क्षेत्रीय विधायक ने दी जानकारी

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर