वृंदावन स्टीमर हादसा- एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 05 अभी भी लापता, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, नाविक गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री टीटीआई न्यूज़। मथुरा 11 अप्रैल 2026

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से दो किलोमीटर दूर केसी घाट पर कल हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, वहीं 04 के लापता होने का भी अपडेट प्रशासन द्वारा दिया गया है।

इस हादसे के बाद NDRF और सेना द्वारा करीब करीब 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बीती देर रात सेना द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव को भी निकाल लिया गया है। वहीं इस प्रकरण में हादसे के बाद से फरार चल रहे नाव चालक पप्पू निषाद को भी शुक्रवार रात करीब 09 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया है कि नाव का मालिक वो ख़ुद है। शुक्रवार दोपहर नाविक ने जुगल घाट से 37 श्रद्धालुओं को बैठाया था, जिसके बाद करीब तीन बजे नाव केसी घाट पर दुर्घटना की शिकार हो गई। किसी भी श्रद्धालु को नाविक द्वारा लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। नाव में सवार श्रद्धालुओं के बारे में बताया गया है कि गुरुवार ( 09 अप्रैल ) को लुधियाना के जगराओं स्थित श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे और बाकी अन्य शहरों से। यह वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी।

पीएम मोदी द्वारा मृतकों को 2-2 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से देने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। मृत लोगों की सूची- कविता रानी (49) पत्नी विजय कुमार, पिंकी बहल (56) पत्नी चरन जीत, चरन जीत (60) पुत्र सोहनलाल, रिकेश गुलाटी (45) पुत्र अज्ञात, मधुर बहल (32) पुत्र अज्ञात, आशा रानी (58) पत्नी अर्जुन दास, सपना हंस (55) पत्नी अनिल हंस, मीनू बंसल (48) पत्नी अज्ञात, अंजू गुलाटी (55) पत्नी रिकेश गुलाटी, ईशान कटारिया (35) पुत्र महेश कटारिया, एक अन्य।

यह भी देखें- हादसे से जुड़ी वीडियो खबर

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर