प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Subscribe






Share




  • National News

मुंबई। 12 अप्रैल 2026

भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एक दिन पहले शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ख़बरों के अनुसार, वह लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका देहांत हुआ। उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर आ सकते हैं, जबकि अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

अपने लंबे करियर में आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे उनके गीत आज भी श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

वह प्रसिद्ध संगीतकार और गायक दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए गायन की दुनिया में कदम रखा था।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर