महाभारत पढ़ने का समय न हो तो उसके 9 सूत्र उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

1. संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे - कौरव

 

2. आप भले ही कितने बलवान हों। लेकिन अधर्म के साथ हो तो आपकी विद्या, अस्त्र-शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा - कर्ण

 

3. संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करें - अश्वत्थामा

 

4. कभी किसी को ऐसा वचन मत दो  कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े - भीष्म पितामह

 

5. संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है - दुर्योधन

 

6. अंध व्यक्ति - अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है - धृतराष्ट्र

 

7. यदि व्यक्ति के पास विद्या, विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है - अर्जुन

 

8. हर कार्य में छल, कपट व प्रपंच रचकर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते - शकुनि

 

9. यदि आप नीति, धर्म व कर्म का सफलतापूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती - युधिष्ठिर

 

यदि इन 9 सूत्रों से सबक लेना सम्भव नहीं होता है तो जीवन में महाभारत संभव हो जाता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर