सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही - मनोज पांडेय

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने धर्मनगरी वृन्दावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा विकास की कामना की।
मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऑर्गेनिक फार्मिंग न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि लोगों को स्वस्थ खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराती है। सरकार किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
मंत्री ने बताया कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर