नाबालिग की हत्या करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




 मथुरा दिनांकः-19.06.2026
 
थाना हाईवे पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अज्ञात नाबालिग बालक (उम्र करीब 14 वर्ष) की हत्या करने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
 
थाना हाईवे पुलिस व स्वाट की संयुक्त कार्यवाही से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19.06.2026 को समय करीब 08.05 बजे भरतपुर तिराहे से करीब 30 मीटर भरतपुर की ओर नरहौली मुख्य मार्ग से अज्ञात नाबालिग बालक उम्र करीब 14 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में थाना हाईवे पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0519/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण 1.सूरज उर्फ गोलू पुत्र नानकचन्द निवासी अवैरनी थाना बलदेव जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष 2.राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कमल निवासी नंगला पूठा थाना महावन जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष  व  3.बाबा सेवागिरी उर्फ लवकुश साकेत पुत्र चेतू साकेत निवासी ग्राम ठाकुर तमरी थाना लौर जनपद मऊगंज मध्यप्रदेश उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाईवे पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही  की गई । 
 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.05.2026 को थाना क्षेत्र हाईवे के माल गौदाम रोड आर्मी एरिया के निकट एक अज्ञात बालक उम्र करीब 14 वर्ष का शव हाथ पैर बँधा हुआ मिला था जिसके गले में काले रंग का फीता जिससे गला दबाकर हत्या की गई थी तथा शरीर पर भिन्न भिन्न स्थानों पर चोटें के निशान थे । जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर उ0नि0 सन्दीप सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 519/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था उक्त के अनावरण हेतु थाना हाईवे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल एंव घटना स्थल के आस पास लगें व अन्य स्थानों पर लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों को गहनता से चैक किया गया तथा घटना स्थल के आस पास निवासरत लोगों से जानकारी एंव पूछताछ की गई । जिसमें घटना में संलिप्त कुल तीन अभियुक्तगतण प्रकाश में आयें । अभियुक्तगण को आज दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अज्ञात मृतक बालक की शिनाख्त हेतु प्रयास किये जा रहे हैं ।  
 
अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त कपिल थाना हाईवे जनपद मथुरा । 
2.प्रभारी स्वाट टीम अजय वर्मा जनपद मथुरा । 
3.उ0निरी0 नितिन राठी चौकी प्रभारी तारसी थाना हाईवे जनपद मथुरा । 
4.उ0निरी0 सोरभ तेवतिया थाना हाईवे जनपद मथुरा । 
5.क0ऑ0 सूरज कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा । 
6.है0का0 1539 दुर्विजय सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।  
7.है0का0 1095 हरिजेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
8.है0का0 398 अखिल प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
9.है0का0 559 रमेश चन्द्र थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
10.का0 1591 पवन सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।  
11.का0 2952 योगेश कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा । 
12.का0 64 आशुतोष  स्वाट टीम जनपद मथुरा । 
13.का0चा0 1549 सुनील कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा । 
14.का0 135अंकित कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा । 
15.का0 1822 रूबिल कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।  
16.का0 692 सूरजपाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर