मथुरा- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 19 जून 2026

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-136 के पास शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। दोनों एक किया कैरेंस कार में सवार होकर व्यावसायिक कार्य से दिल्ली जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कार आगरा से नोएडा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान वह आगे चल रही रोडवेज बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बस में जा फंसा।

हादसे की सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य के दौरान कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित विकास कुंज निवासी परमहंस पांडेय और उनके पुत्र पुष्पेंद्र पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों पाइप कारोबार से जुड़े हुए थे और काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि देर रात और तड़के एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में थकान एक प्रमुख कारण बनकर सामने आती है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर