उत्तर प्रदेश, मथुरा : होली गेट मंडल महानगर भाजपा का हुआ वर्चुअल संवाद

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 29 अगस्त 2020

आज होली गेट मंडल की वर्चुअल बैठक उत्तर प्रदेश सरकार के  ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ली। बैठक की अध्यक्षता होली गेट  मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल व बैठक का संचालन महानगर  महामंत्री प्रदीप गोस्वामी  ने किया गेट मण्डल  बैठक में  होली गेट मंडल के पदाधिकारियों ने जल निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य और अपनी समस्या को रखा।

नगर निगम की सफाई व्यवस्था व सड़कों का निर्माण, जल आपूर्ति के संबंध में  होली गेट मंडल के सभी पार्षदों ने अपने अपने विचार रखें ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मथुरा वृंदावन मार्ग को फोरलेन कराया जाएगा  तथा हमें स्वच्छ मथुरा भव्य मथुरा के नारे के साथ आगे बढ़ना है एवं कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जनता को और जागरूक करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा मथुरा शहर में विकास कार्य जारी है।

आने वाले समय में मथुरा वृंदावन मार्ग को  फोरलेन, समस्त कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने, विद्युत व्यवस्था को  उत्तम बनाने के साथ-साथ गंगा जल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

वर्चुअल मीटिंग में मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविंद्र मांदंड, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजू यादव, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण मणि सुबेदार, मंडल कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पार्षद रमेश चंद आर्य, मीरा मित्तल, दीपक गोला, मीरा अग्रवाल, नीलम गोयल, पार्षद विजय शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण पाल, मंत्री नितिन चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, गिरधारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। बैठक का तकनीकी संचालन राघव अग्रवाल ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर