मथुरा: ई-कॉमर्स ट्रकों से करोड़ों का माल उड़ाने वाले गैंग का खुलासा, 90 लाख से अधिक का सामान बरामद

Subscribe






Share




  • National News

रॉकी गुप्ता/मनीष शर्मा मथुरा 01 मई 2026

मथुरा रिफाइनरी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोरी और माल पार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्रक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद की है। बरामद माल की कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर की गई। फैक्ट्री एरिया रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर ट्रक को बरामद किया गया। मौके से रिजवान, नासिर, मौहब्बत और हासिम नाम के चार शातिर आरोपियों को पकड़ा गया। ट्रक के भीतर से लैपटॉप, टैबलेट समेत अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान और 80 हजार रुपये नकद मिले।

जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गैंग का एक सदस्य ट्रक ड्राइवर बनकर ई-कॉमर्स कंपनियों का माल ढोने का काम लेता था। रास्ते में ट्रक रोककर सील काटी जाती और महंगा सामान चोरी कर दोबारा सील लगा दी जाती, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने बताया कि इस ट्रक चोरी का मुकदमा 30 अप्रैल को दर्ज किया गया था। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर