मथुरा- चलती ताज एक्सप्रेस पर हमला, कोच का शीशा टूटा, यात्री घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 01 मई 2026

नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन पर लोहे का पाइप फेंक दिया। पाइप सीधे कोच की खिड़की से टकराया, जिससे शीशा टूट गया और एक यात्री घायल हो गया।

घटना पलवल और होडल स्टेशन के बीच हुई। बताया गया है कि करीब दो से ढाई फीट लंबा लोहे का पाइप D6 कोच की खिड़की से आकर टकराया। जोरदार टक्कर से शीशा चकनाचूर हो गया और उसके टुकड़े यात्रियों पर जा गिरे।

फरीदाबाद निवासी राजेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ ग्वालियर जा रहे थे। हादसे के दौरान टूटे कांच के टुकड़े उनके चेहरे पर लगे, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद कोच में बैठे यात्री घबरा गए।

मथुरा जंक्शन पहुंचने पर रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की। घायल यात्रियों को उपचार दिलाया गया। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर