ट्रैक्टर और टेंपो की जोरदार टक्कर, 8 लोग गंभीर घायल

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा राधाकुंड, मथुरा 

राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर और टेंपो की जोरदार टक्कर, 8 लोग गंभीर घायल, मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि सभी घायल मध्य प्रदेश गुना जिले के राधौगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही राधाकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर