मथुरा- नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस महानगर का प्रदर्शन, महापौर पर लगाए गंभीर आरोप

Subscribe






Share




  • Politics

मथुरा। 18 अप्रैल 2026

वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना में 16 श्रद्धालुओं की मौत के बाद कांग्रेस ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए महापौर और नगर आयुक्त से पद छोड़ने की मांग की है।

शनिवार को मथुरा शहर में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर एवं महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम के नेतृत्व में कार्यकर्ता होली गेट से कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय तक पैदल पहुंचे और रास्तेभर नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनके जरिए हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि, हादसे का जिम्मेदार पूरी तरह नगर निगम है, हम महापौर से इस्तीफे की माँग करते हैं, और उनके व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की भी माँग करते हैं।
वहीं, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे का मुख्य जिम्मेदार मथुरा का भ्रष्ट महापौर है।

इधर प्रशासन ने मामले में नाव संचालन से जुड़े ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन विपक्ष का कहना है कि सिर्फ ठेकेदार पर कार्यवाही काफी नहीं है, बल्कि पूरे मामले की जवाबदेही तय कर वास्तविक जिम्मेदारों पर भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने यमुना की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा सिर्फ बातें की जाती हैं, केंद्र व राज्य में सरकार होने के बावजूद भी यमुना मैया की स्थिति जस की तस है, यमुना मैया के साथ धोखा करना इनको महंगा पड़ेगा।

यह भी देखें- ऑटो चालक ने पिता-पुत्री को किया घायल

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर