मथुरा- बांके बिहारी बाजार में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर राख

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 18 अप्रैल 2026

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी बाजार में शनिवार तड़के एक मिठाई और प्रसाद की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। उस समय मंदिर और बाजार बंद होने के कारण इलाके में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत मालिकों को सूचना दी। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

दुकानदार के मौके पर पहुंचकर शटर खोलते ही अंदर घना धुआं भरा मिला और कई जगह आग जल रही थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घनी आबादी और संकरी गलियों वाले इस क्षेत्र में आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यहां राहत और बचाव कार्य करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

वहीं, क्षेत्र में स्थायी रेलिंग लगाने की प्रस्तावित योजना को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा हुआ तो दमकल और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं का पहुंचना चुनौती बन सकता है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर