मथुरा- वाहन चोर गैंग पर बड़ी कार्यवाही, तीन नाबालिग भी गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 08 अप्रैल 2026

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में कृष्णानगर चौकी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह से जुड़े तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

चौकी प्रभारी विपिन तोमर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई। जानकारी मिली थी कि अलवर पुल के पास कच्चे रास्ते पर कुछ युवक चोरी की बाइकों के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिर (19), निवासी खामनी, गोवर्धन रोड और साकिर (22), निवासी नई बस्ती, डीग गेट के रूप में हुई है। मौके से पकड़े गए तीन नाबालिगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

बरामद बाइकों में अधिकतर स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स मॉडल शामिल हैं। जांच में सामने आया कि कई वाहनों की नंबर प्लेट हटी हुई थीं, जबकि कुछ के चेसिस नंबर भी मिटाए गए थे, जिससे साफ है कि आरोपी पहचान छिपाने की कोशिश करते थे।

इस मामले में कोतवाली थाने में पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें- बारिश से किसान का हाल बेहाल

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर