संस्कृति विवि के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम नेशनल एजुकेशनिष्ट एवार्ड से सम्मानित

Subscribe






Share




  • National News

चित्र परिचयः संस्कृति विवि के सहा. पुस्तकालयध्यक्ष दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि से पुरुस्कार लेते हुए।  


संस्कृति विवि के सहा. पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम नेशनल एजुकेशनिष्ट एवार्ड से सम्मानित


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष शिवम पचौरी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल एजुकेशनिष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर संस्कृति पुस्तकालय विभाग, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी हैं।  
दिल्ली में वैलरेड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'नेशनल एजुकेशन अवार्ड सेरेमनी' के दौरान संस्कृति विवि के युवा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष आगरा निवासी शिवम पचौरी को यह पुरुस्कार उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और कार्यो के लिए समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रासबिहारी कायत ने दिया। साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा, "शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का साधन है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम भी है।"
सम्मान प्राप्त करने वाले शिवम पचौरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, अभिभावकों, संस्कृति विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ सचिन गुप्ता एवं संस्कृति विवि की सीईओ डॉ मीनाक्षी शर्मा जी के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने शिवम पचौरी के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की और इसे अन्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। शिवम पचौरी की इस सफलता के लिए शहर के शिक्षाविदों ने हर्ष जताया ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर